आज कल वेब स्टोरी बहुत ज्यादा चर्चे में हैं। अगर आप एक ब्लॉगर हैं तो आपको ज्यादा ऑडियंस आपके वेबसाइट पे लाने के लिए वेब स्टोरी कैसे बनाये इसको जानना ही पड़ेगा। आज में आपको आपके बहुत पूछे जाने वाले सवाल वेब स्टोरी कैसे बनाये (Web Story Kaise Banaye) और कहा से बनाये के आसान भासा में उत्तर दूंगा।
गूगल खुद आपने एक आर्टिकल और वीडियो के द्वारा ब्लॉगर को बोल रहे हैं वेब स्टोरी बनाने के लिए। आप आपके WordPress ब्लॉग पे आसानी से शायद 15 मिनट के कम समय में ही एक अच्छा वेब स्टोरीज़ बना सकते हैं।
हां, ये बात सही हैं आप एक Google Web Story सिर्फ 5 मिनट में ही बना सकते हैं। लेकिन एक अच्छा Google Web Story जिसमे कंटेंट अच्छा हो और उसका डिज़ाइन भी ठीकठाक हो, तो उसको बनाने में आपको थोड़ा समय लगेगा। क्योंकि एक कंटेंट अच्छा तभी बनता हैं जब उसके लिए अच्छा रिसर्च किया जाए।
अगर आप एक नए ब्लॉगर हो और ये सोच रहे हो की उसमे ज्यादा Views कैसे लाये तो इसका जवाब हैं Google Web Stories. आप आपके ब्लॉग में जितना ज्यादा Web Stories बनाएंगे आपके ब्लॉग को उतना ही ज्यादा फ़ायदा मिलेगा। इससे सिर्फ ज्यादा ट्रैफिक ही नहीं ज्यादा पैसा भी कमाया जाता हैं। साथ में आपके दूसरे आर्टिकल भी Google Discover में से बहुत ज्यादा Traffic लाने में सफल रहेगा।
गूगल वेब स्टोरीज़ क्या हैं
ये एक नए तरीके का कंटेंट हैं। आज कल हर एक सोशल मीडिया पे लोग शॉर्ट वीडियो और शॉर्ट स्टोरीज़ को ज्यादा एन्जॉय करते हैं। गूगल भी ऐसे ऑडियंस को टारगेट करने के लिए वेब स्टोरीज़ फीचर को लाया। इससे आप एक कंटेंट स्टोरी फॉर्म में बना सकते हैं। जिसे बनाए में आपको ज्यादा से ज्यादा कुछ मिनट लगेगा। और जो लोग इसे देखेंगे उन भी कुछ सेकंड लगेगा एक स्टोरी को पूरा देखने के लिए। गूगल चाहते हैं उन लोग के पास कंटेंट पहुंचना जो ज्यादा समय देके ब्लॉग नहीं पढ़ते हैं।
ब्लॉग आप फ्री Blogger और WordPress पे बना सकते हो। अगर आपके ब्लॉग WordPress पर है तो बहुत बढ़िया। क्योंकि एक प्लगइन का इस्तेमाल करके आप एक अच्छा वेब स्टोरी जिसका डिज़ाइन भी अच्छा रहेगा और कंटेंट भी फ़ास्ट लोड होगा वह आप बना सकते हैं।
अगर आप जानना चाहते हैं वेब स्टोरी कैसे बनाये (Web Story Kaise Banaye) तो आपको बता दे आप सिर्फ एक प्लगइन जिसका नाम हैं ‘Web Story’ या फिर दूसरा एक प्लगइन जिसका नाम हैं ‘MakeStories’ का इस्तेमाल करके एक अच्छा गूगल वेब स्टोरीज़ बना सकते हो।
वेब स्टोरीज कैसे बनाये
आप आपके WordPress ब्लॉग के लिए Web Stories आसानी से एक प्लगइन का इस्तेमाल करके बना सकते हो। अगर आप मुझे LinkedIn पे फॉलो करते हो तो आपको पता होगा की मेरे पास 6 से ज्यादा ब्लॉग हैं। में आपने ज्यादातर ब्लॉग में Web Story जो Google का खुदका Plugin हैं उसीसे Web Stories बनाता था।
मगर पिछले कुछ समय से मैंने मेरे एक नए ब्लॉग पे सुरु से ही MakeStories का इस्तेमाल करना सुरु किया। MakeStories से भी आप उनका Plugin इस्तेमाल करके या फिर उनके वेबसाइट में जाके एक अच्छा वेब स्टोरीज़ बना सकते हो।
वैसे तो Google Web Story का Official Plugin एकदम सही हैं। आप इससे लगवग सभी प्रकार का कस्टमाइज कर सकते हो। ये प्लगइन हर दिन कुछ नया अपडेट ला रहा हैं। जिसके चलते आपको एक अच्छा Web Story बनाने के लिए ज्यादा पड़ेशानी नहीं करना पड़ेगा। लेकिन फिरभी MakeStories कुछ ज्यादा फीचर्स के साथ आता हैं।
Google Web Story Plugin से वेब स्टोरीज़ कैसे बनाये

ये बात सच हैं की MakeStories का इस्तेमाल करके नए ब्लॉगर को ज्यादा विजिटर मिल रहा हैं। मगर आप मुझसे पूछेंगे की कौनसा सबसे अच्छा हैं तो में कहूंगा Google Web Story Plugin. क्योंकि इसके लिए आपको AMP वेबसाइट बनाने का जरुरत नहीं। AMP वेबसाइट से आपके अन्य ब्लॉग का इनकम कम हो जाता हैं।
- सबसे पहले Google Web Story प्लगइन इनस्टॉल कीजिए।
- Add New पे जाए एक नए स्टोरी बनाने के लिए।
- आप चाहे तो Explore Template में से एक अच्छा Template भी ले सकते हो।
- एक अच्छा Background Image लीजिए।
- Text चुनिए उसका Font और H2, H3 या फिर Paragraph तय कीजिए।
- हर एक पेज का एक अच्छा Animation दे दीजिए।
- सब कुछ हो जाने के बाद वेब स्टोरी को Publish कर दीजिए।
MakeStories.io से वेब स्टोरीज़ कैसे बनाये

इस वेबसाइट के मदत से अगर आप वेब स्टोरीज़ बनाएंगे तो आप ज्यादा अच्छे से आपने वेब स्टोरिज को कस्टमाइज कर पाएंगे। यहाँ पे ज्यादा अच्छा टेम्पलेट, नए थीम, एनीमेशन और टेक्स्ट के फोंट्स उपलब्ध हैं। जिससे आपके Google Web Stories देखने में और बेहतरीन लगेगा।
- सबसे पहले MakeStories.io पे खुदका अकाउंट बनाए।
- आपके WordPress Blog में MakeStories Plugin Install कीजिए।
- अब Create New Story पे क्लिक कीजिए।
- एक बैकग्राउंड इमेज या फिर कलर चॉइस करना होगा।
- Text, Layer, Animation Panel का अच्छा उपयोग करिये।
- अच्छे से Web Story बना लेने के बाद उसे Publish कर दीजिए।
Also Read: Start a Blog
Web Stories का SEO कैसे करें
SEO आपके किसी भी आर्टिकल या फिर वेब स्टोरी को जमीन से आसमान तक लाके रख देगा। मैंने सुने हैं काफी सरे लोग कहते हैं वेब स्टोरी में अगर आप SEO नहीं भी करेंगे तो भी वह वायरल हो जायेगा। या बात सही हैं। मगर जब SEO मतलब On-Page SEO करने का मौका हैं तो क्यों ना करें। इससे आपके स्टोरी वायरल जाने का चांस थोड़ा और बढ़ जायेगा।

चाहे आप Google Web Story Plugin का इस्तेमाल कर रहे हो या फिर MakeStories Plugin का इस्तेमाल, दोनों में ही आपको SEO करने का मौका मिलेगा। वेब स्टोरी का SEO उतना मुश्किल नहीं। आप ये कुछ ही मिनट में कर सकते हो।
- आपने वेब स्टोरी का Sitemap बनाये और उसे Google Search Console में Index कीजिए।
- इससे आपके सरे वेब स्टोरीज़ जल्दी इंडेक्स होगा।
- जिस भी कीवर्ड पे आप Web Story बना रहे हो उसको दो तीन बार स्टोरी में रिपीट कीजिए।
- जो भी इमेजेज आप दाल रहे हो सभी का Title और ALT Text दे दीजिए।
- किसी और का कंटेंट मत लीजिए और खुदका इमेज वह भी कंप्रेस करके डालिए।
- एक केटेगरी बनाये और वेब स्टोरीज़ को उसी में डालिए।
- वेब स्टोरीज़ के थंबनेल और टाइटल पे अच्छे से काम कीजिए।
- क्योंकि यूजर वेब स्टोरी के थंबनेल और टाइटल देखके ही उसे क्लिक करते हैं।
- आखिर में वेब स्टोरीज़ का डिस्क्रिप्शन छोटा रखिए और URL अच्छे से बनाये ज्यादा लम्बा मात कीजिए।
Web Story के बारे में कुछ जरुरी बातें
- गूगल वेब स्टोरीज़ का Sitemap बनाये।
- हर वेब स्टोरी के लिए अच्छा थंबनेल का उपयोग कीजिए।
- ज्यादा लिंक का इस्तेमाल मात कीजिए।
- एक दो Internal Link ज़रूर डालिए।
- वेब स्टोरी बनाने के बात उसे Google Search Console में index करवाना मात भूलिए।
- Copy Paste मात कीजिए। खुदसे कंटेंट लिखिए और स्टोरी बनाये।
- Trending Topic पे स्टोरी बनाने का कोशिश कीजिए।
- Web Story Plugin में जाके Google Analytics का Tracking Code डालिए।
- साथ में Google AdSense का Publisher ID और Slot ID डालिए।
- अगर आप Amazon Affiliate Marketing करते हैं तो कोशिश करना Amazon Affiliate लिंक वेब स्टोरी में सीधा न डालने का।
- अगर एक कीवर्ड पे स्टोरी अच्छा चल रहा हैं तो उस से और भी नया वेब स्टोरी बनाये।
- हर दिन जितना वेब स्टोरी बनाएंगे उतना ज्यादा विजिटर आएगा।
- US कंटेंट पे काम करने पे ज्यादा इनकम होगा।
- वेब स्टोरी में आप सिर्फ Auto Ads लगा सकते हो और जिसका CPC आर्टिकल के CPC से बहुत कम होता हैं।
दोस्तों ध्यान रखिए आज कल Web Stories सिर्फ Google Discover पे ही नहीं वल्कि Google Search में भी दिखाया जाता हैं। मतलब आपके लिए डबल फ़ायदा। इसीलिए अच्छा थंबनेल और अच्छा टाइटल काफी एहम बन जाता हैं आपके स्टोरी वायरल जाने का। नए ब्लॉगर के जल्द Google Discover और Google News का Approval मिल रहा हैं Web Stories बनाने से।
FAQs: वेब स्टोरी कैसे बनाये
1. गूगल वेब स्टोरी क्या हैं?
वेब स्टोरी एक नए तरीके का कंटेंट हैं। इससे आप विसुअल स्टोरी बना सकते हो। ऑडियंस इस तरीके का कंटेंट ज्यादा पसंद कर रहे हैं और इससे काफी सारे विजिटर भी मिल रहा हैं। ये काफी हदतक इंस्टाग्राम, फेसबुक स्टोरी जैसा हैं।
2. क्या एक नए ब्लॉग पे सिर्फ वेब स्टोरी बना सकते हैं?
जी हां, आप ऐसा कर तो सकते हो। मगर ऐसा करने पे आपको Google AdSense Approval नहीं मिलेगा। एडसेंसे लेने के लिए आपको आर्टिकल भी लिखना पड़ेगा।
3. किसी और ब्लॉग का वेब स्टोरीज़ कैसे देखे?
आप दूसरे ब्लॉगर का वेब स्टोरीज़ उनके Sitemap Page खोलके देख सकते हो। Google पे जाके URL डालिए ‘example.com/sitemap.xml’ और उधर आपको Web Story Sitemap दिखेगा। इससे आप दुसरो के ब्लॉग का हर एक Web Stories देख सकते हो।
4. वेब स्टोरीज़ बनाने के लिए सबसे अच्छा Plugin कौनसा हैं?
आप Google Web Story और MakeStories Plugin का इस्तेमाल करके Web Stories बना सकते हो आपके WordPress Blog पे।
5. क्या वेब स्टोरी में वीडियो, ऑडियो का इस्तेमाल किया जा सकता हैं?
जी हां, आप आपके वेब स्टोरीज़ को और इंटरेस्टिंग बनाने के लिए वीडियो, ऑडियो, GIF का इस्तेमाल कर सकते हो। लेकिन कोशिश एहि करना चाहिए की उसका साइज कम रहे।